Skip to main content

जलियाँवाला बाग में बसंत / सुभद्राकुमारी चौहान

यहाँ कोकिला नहीं, काग हैं, शोर मचाते
काले काले कीट, भ्रमर का भ्रम उपजाते। 

कलियाँ भी अधखिली, मिली हैं कंटक-कुल से
वे पौधे, पुष्प शुष्क हैं अथवा झुलसे। 

परिमल-हीन पराग दाग सा बना पड़ा है
हा! यह प्यारा बाग खून से सना पड़ा है। 

, प्रिय ऋतुराज! किन्तु धीरे से आना
यह है शोक-स्थान यहाँ मत शोर मचाना। 

वायु चले, पर मंद चाल से उसे चलाना
दुःख की आहें संग उड़ा कर मत ले जाना। 

कोकिल गावें, किन्तु राग रोने का गावें
भ्रमर करें गुंजार कष्ट की कथा सुनावें। 
   
लाना संग में पुष्प, हों वे अधिक सजीले
तो सुगंध भी मंद, ओस से कुछ कुछ गीले। 

किन्तु तुम उपहार भाव कर दिखलाना
स्मृति में पूजा हेतु यहाँ थोड़े बिखराना। 

कोमल बालक मरे यहाँ गोली खा कर
कलियाँ उनके लिये गिराना थोड़ी ला कर। 

आशाओं से भरे हृदय भी छिन्न हुए हैं
अपने प्रिय परिवार देश से भिन्न हुए हैं। 

कुछ कलियाँ अधखिली यहाँ इसलिए चढ़ाना
कर के उनकी याद अश्रु के ओस बहाना। 

तड़प तड़प कर वृद्ध मरे हैं गोली खा कर
शुष्क पुष्प कुछ वहाँ गिरा देना तुम जा कर। 

यह सब करना, किन्तु यहाँ मत शोर मचाना
यह है शोक-स्थान बहुत धीरे से आना



Comments

Popular posts from this blog

हिंदी जन की बोली है

एक डोर में सबको जो है बाँधती वह हिंदी है, हर भाषा को सगी बहन जो मानती वह हिंदी है। भरी-पूरी हों सभी बोलियां यही कामना हिंदी है, गहरी हो पहचान आपसी यही साधना हिंदी है, सौत विदेशी रहे न रानी यही भावना हिंदी है। तत्सम, तद्भव, देश विदेशी सब रंगों को अपनाती, जैसे आप बोलना चाहें वही मधुर, वह मन भाती, नए अर्थ के रूप धारती हर प्रदेश की माटी पर, 'खाली-पीली-बोम-मारती' बंबई की चौपाटी पर, चौरंगी से चली नवेली प्रीति-पियासी हिंदी है, बहुत-बहुत तुम हमको लगती 'भालो-बाशी', हिंदी है। उच्च वर्ग की प्रिय अंग्रेज़ी हिंदी जन की बोली है, वर्ग-भेद को ख़त्म करेगी हिंदी वह हमजोली है, सागर में मिलती धाराएँ हिंदी सबकी संगम है, शब्द, नाद, लिपि से भी आगे एक भरोसा अनुपम है, गंगा कावेरी की धारा साथ मिलाती हिंदी है, पूरब-पश्चिम/ कमल-पंखुरी सेतु बनाती हिंदी है। -गिरिजा कुमार माथुर

Important general knowledge in hindi

अन्तराष्ट्रीय सीमाएँ मैकमोहन रेखा                   भारत एवं चीन रेडक्लिफ रेखा                    भारत एवं पाकिस्तान हिडनबर्ग रेखा                    जर्मन एवं पोलैंड 38 वीं समानांतर रेखा             उ. कोरिया एवं द. कोरिया मैगीनॉट रेखा                    जर्मनी एवं कनाडा 49 वीं समानांतर रेखा             यू.एस.ए. एवं कनाडा मेनरहीम रेखा                    रूस एवं फ़िनलैंड ड्यूरंड रेखा        ...