Skip to main content

सौदागर और कप्तान best Hindi motivational story



सौदागर और कप्तान
एक सौदागर समुद्री यात्रा कर रहा था, एक रोज उसने जहाज के कप्‍तान से पूछा, ''कैसी मौत से तुम्‍हारे बाप मरे?"
कप्‍तान ने कहा, ''जनाब, मेरे पिता, मेरे दादा और मेरे परदादा समन्दर में डूब मरे।''
सौदागर ने कहा, ''तो बार-बार समुद्र की यात्रा करते हुए तुम्‍हें समन्दर में डूबकर मरने का खौफ़ नहीं होता?"
''बिलकुल नहीं,'' कप्‍तान ने कहा, ''जनाब, कृपा करके बतलाइए कि आपके पिता, दादा और परदादा किस मौत के घाट उतरे?"
सौदागर ने कहा, ''जैसे दूसरे लोग मरते हैं, वे पलँग पर सुख की मौत मरे।''
कप्‍तान ने जवाब दिया, ''तो आपको पलंग पर लेटने का‍ जितना खौफ़ होना चाहिए, उससे ज्‍यादा मुझे समुद्र में जाने का नहीं।''
शिक्षा - विपत्ति का अभ्‍यास पड़ जाने पर वह हमारे लिए रोजमर्रा बन जाती है।
-सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

Comments

Popular posts from this blog

हिंदी जन की बोली है

एक डोर में सबको जो है बाँधती वह हिंदी है, हर भाषा को सगी बहन जो मानती वह हिंदी है। भरी-पूरी हों सभी बोलियां यही कामना हिंदी है, गहरी हो पहचान आपसी यही साधना हिंदी है, सौत विदेशी रहे न रानी यही भावना हिंदी है। तत्सम, तद्भव, देश विदेशी सब रंगों को अपनाती, जैसे आप बोलना चाहें वही मधुर, वह मन भाती, नए अर्थ के रूप धारती हर प्रदेश की माटी पर, 'खाली-पीली-बोम-मारती' बंबई की चौपाटी पर, चौरंगी से चली नवेली प्रीति-पियासी हिंदी है, बहुत-बहुत तुम हमको लगती 'भालो-बाशी', हिंदी है। उच्च वर्ग की प्रिय अंग्रेज़ी हिंदी जन की बोली है, वर्ग-भेद को ख़त्म करेगी हिंदी वह हमजोली है, सागर में मिलती धाराएँ हिंदी सबकी संगम है, शब्द, नाद, लिपि से भी आगे एक भरोसा अनुपम है, गंगा कावेरी की धारा साथ मिलाती हिंदी है, पूरब-पश्चिम/ कमल-पंखुरी सेतु बनाती हिंदी है। -गिरिजा कुमार माथुर

Important general knowledge in hindi

अन्तराष्ट्रीय सीमाएँ मैकमोहन रेखा                   भारत एवं चीन रेडक्लिफ रेखा                    भारत एवं पाकिस्तान हिडनबर्ग रेखा                    जर्मन एवं पोलैंड 38 वीं समानांतर रेखा             उ. कोरिया एवं द. कोरिया मैगीनॉट रेखा                    जर्मनी एवं कनाडा 49 वीं समानांतर रेखा             यू.एस.ए. एवं कनाडा मेनरहीम रेखा                    रूस एवं फ़िनलैंड ड्यूरंड रेखा        ...

जलियाँवाला बाग में बसंत / सुभद्राकुमारी चौहान

यहाँ कोकिला नहीं , काग हैं , शोर मचाते ,  काले काले कीट , भ्रमर का भ्रम उपजाते।   कलियाँ भी अधखिली , मिली हैं कंटक - कुल से ,  वे पौधे , व पुष्प शुष्क हैं अथवा झुलसे।   परिमल - हीन पराग दाग सा बना पड़ा है ,  हा ! यह प्यारा बाग खून से सना पड़ा है।   ओ , प्रिय ऋतुराज ! किन्तु धीरे से आना ,  यह है शोक - स्थान यहाँ मत शोर मचाना।   वायु चले , पर मंद चाल से उसे चलाना ,  दुःख की आहें संग उड़ा कर मत ले जाना।   कोकिल गावें , किन्तु राग रोने का गावें ,  भ्रमर करें गुंजार कष्ट की कथा सुनावें।       लाना संग में पुष्प , न हों वे अधिक सजीले ,  तो सुगंध भी मंद , ओस से कुछ कुछ गीले।   किन्तु न तुम उपहार भाव आ कर दिखलाना ,  स्मृति में पूजा हेतु यहाँ थोड़े बिखराना।   कोमल बालक मरे यहाँ गोली खा कर ,  कलियाँ उनके लिये गिराना थोड़ी ला कर।   आशाओं से भरे हृदय भी छिन्...